Home राज्य सांचौर में ट्रोमा सेन्टर मय आई.सी.यू. निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित

सांचौर में ट्रोमा सेन्टर मय आई.सी.यू. निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित

जालोर 10 फरवरी। जिले के सांचौर उपखण्ड क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा को और अधिक  बेहतर करने के लिए सांचौर में ट्रोमा सेन्टर मय आई.सी.यू. निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित की गई है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की मांग एवं उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार सांचौर की अभिशंषा के आधार पर मौजा धमाणा के सखरा नम्बर 1601 रकबा 12.53 हैक्टर में से दो हैक्टेयर भूमि ट्रोमा सेन्टर मय आईसीयू, सांचौर के निर्माण के लिये आवंटन किया गया है। उन्होने बताया कि राजस्थान भू राजस्व नियम-1963 के प्रावधानों के तहत निर्धारित शर्तों पर चिकित्सा विभाग को ट्रोमा सेंटर मय आईसीयू के निर्माण के लिये भूमि आवंटित की गई है। जिससे उपखण्ड क्षेत्र मे भी नागरिकों को चिकित्सा सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!