Home राज्य जालोर महोत्सव पर आयोजित घुड़दौड़ बनी आकर्षण का केन्द्र

जालोर महोत्सव पर आयोजित घुड़दौड़ बनी आकर्षण का केन्द्र

जालोर 16 फरवरी। जालोर महोत्सव के आयोजन की कडी में सांचौर उपखण्ड क्षेत्र के डावल ग्राम पंचायत में घुड दौड प्रतियोगिता जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के आतिथ्य में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें जालोर जिले सहित आसपास के जिलों से तथा गुजरात तक के घोड़ों ने घुडदौड के माध्यम से कौशल का प्रदर्शन किया। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जालोर महोत्सव पर हुई घुडदौड ने विशेष पहचान बनाते हुए जालोर जिले को पहचान दी है। गुप्ता ने कहा कि पर्यटन मानचित्र पर जालोर को उकेरने में जालोर महोत्सव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वही जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भी पहचान मिली हैं। घुडदौड प्रतियोगिता में प्रशिक्षु आईएएस गिरधर, उपखण्ड अधिकारी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!