Home राज्य माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को रहेंगे जालोर जिले के दौरे पर

माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को रहेंगे जालोर जिले के दौरे पर

  • महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

File Photo

जालोर 31 मई। राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 3 जून, शनिवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे जहाँ वे सांचौर व जालोर में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 3 जून, शनिवार को प्रातः 10.30 बजे बाड़मेर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 11 बजे सांचौर पहुँचेंगे जहाँ वे डाक बंगला परिसर सांचौर में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सांचौर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे जालोर पहुँचेंगे जहाँ वे जालोर स्टेडियम में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे जालोर से हेलीकॉप्टर द्वारा रोहट (पाली) के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!