
जालोर । डिजिटल डेस्क I 15 जनवरी I जिले की सरनाऊ व डेडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति स्थित गोदाम हर दिन खंडहर होते जा रहे है। इन समितियों में वर्षा पहले निर्मित गोदाम वर्तमान परिदृश्य में खंडहर में तब्दील होकर रह गए है। सरनाऊ व डेडवा जीएसएस में पुराने और जर्जर गोदाम भवनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आंशका समिति में कार्यरत कार्मिकों में व्याप्त है। बताते चले कि सरनाऊ जीएसएस से 358 व डेडवा जीएसएस से 615 किसान सदस्य को अल्पकालीन फसली ऋण मुहैया करवाया जाता है।
जर्जर गोदामों के संबंध में जानकारी चाहने पर डेडवा व सरनाऊ जीएसएस व्यवस्थापक ने बताया कि जर्जर गोदामों के संबंध में उच्च अधिकारियों से नियमानुसार कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन दिया हुआ है।


