Home राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री 2 अप्रेल को सांचौर व चितलवाना में जनसुनवाई करेंगे

वन एवं पर्यावरण मंत्री 2 अप्रेल को सांचौर व चितलवाना में जनसुनवाई करेंगे

जालोर 30 मार्च। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई 2 अप्रेल को सांचौर व चितलवाना में जनसुनवाई करेंगे। प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 1 अप्रेल गुरूवार को बाड़मेर से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। राज्य मंत्री विश्नोई 2 अप्रेल, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे सांचौर में जनसुनवाई करेंगे तत्पश्चात् दोपहर 12.30 सांचौर से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे चितलवाना पहुंचेंगे जहां वे जनसुनवाई करेंगे तत्पश्चात् दोपहर 3 बजे चितलवाना से सांचौर के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि विश्राम सांचौर में करेंगे।-

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!