वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई 31 अक्टूबर तक जिले के दौरे पर

जालोर 26 अक्टूबर। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई 31 अक्टूबर तक जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुखराम विश्नोई 27 अक्टूबर को सांचौर से रवाना होकर प्रातः 7.30 बजे हाडेतर पहुंचेंगे जहां वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे वहां से प्रातः 9.30 बजे रवाना होकर प्रातः 10.30 बजे गोलासन पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में भाग लेंगे। गोलासन से दोपहर 12 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे हालीवाव पहुंचेंगे जहां वे सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा वहां से सायं 7 बजे रवाना होकर रात्रि 8 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 28 अक्टूबर, गुरूवार को राज्य मंत्री विश्नोई प्रातः 9.30 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे देवडा पहुंचेंगे जहां वे जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे जहां वे प्रातः 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे सेसावा पहुंचेंगे जहां वे जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे। सेसावा से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 1.15 बजे विरावा पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में भाग लेंगे तथा दोपहर 3 बजे विरावा से बाकासर (चौहटन) के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 5 बजे बाकासर से रवाना होकर सायं 6.30 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
मंत्री सुखराम विश्नोई 29 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 11 बजे बिछावाडी पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में भाग लेंगे जहां वे दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे हाथला (चौहटन) के लिए रवाना होंगे। सायं 5 बजे हाथला से रवाना होकर सायं 7 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 30 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः 9 बजे रवाना होकर प्रातः 11 बजे सडेचा पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में भाग लेंगे जहां से दोपहर 12 बजे अमीन मोहम्मद शाह की बस्ती धनाऊ (बाडमेर) के लिए रवाना होंगे। वहां से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर सायं 5 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सांचौर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे डी.एस.ढाणी, हेमागुडा पहुंचेंगे जहां वे सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे वहां से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे सांचौर पहुंचेंगे। वे सांचौर से सायं 5.30 बजे आबूरोड़ (सिरोही) के लिए प्रस्थान करेंगे।
error: Content is protected !!