Home राज्य सेवानिवृत्त व्यवस्थापक को दी गई विदाई

सेवानिवृत्त व्यवस्थापक को दी गई विदाई

जालोर I डिजिटल डेस्क I 1 जनवरी 2022 I जिले के चितलवाना पंचायत समिति अंतर्गत मालवाड़ा जीएसएस के व्यवस्थापक मदननाथ के 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को समिति मुख्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में मालवाड़ा जीएसएस के किसानो एवं पैक्स कर्मियों ने उन्हें साफा, माला पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा अरणाय कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक तेजाराम देवासी ने मालवाड़ा जीएसएस में 28 वर्ष तक अनवरत सेवाएं देने वाले व्यवस्थापक के कार्य व्यवहार की सराहना की।

02 461 300x159

इस दौरान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर के पूर्व अध्यक्ष भागचंद विश्नोई, सरपंच प्रतिनिधी हनुमान पंवार, समिति अध्यक्ष रामकिशन विश्नोई, समिति उपाध्यक्ष राजुराम, डांगरा व्यवस्थापक बाबुलाल भादू, खारा व्यवस्थापक राजुराम विश्नोई, लाछीवाड़ व्यवस्थापक पोकराराम विश्नोई, सांचौर व्यवस्थापक बाबुलाल विश्नोई सेवानिवृत्त व्यवस्थापक आसूराम विश्नोई एवं समिति के संचालक बोर्ड सदस्य सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!