Home राज्य होली पर्व पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

होली पर्व पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

जालोर 22 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने 27 मार्च से 29 मार्च तक होली के पर्व पर जिले में कानून व्यवस्था एवं परिशान्ति बनाये रखने के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट्स को कार्यपालक एवं तहसीलदारों को सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट होंगे। आदेशानुसार जिले के जालोर, सायला, आहोर, बागोड़ा, भीनमाल, जसवंतपुरा, रानीवाड़ा, सांचौर एवं चितलवाना उपखंड के लिए संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट्स कार्यपालक एवं तहसीलदार सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे। उक्त मजिस्ट्रेट्स अपने सम्पूर्ण क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत एवं राज्य सरकार तथा अन्य प्राधिकारी द्वारा जारी निर्देशों व एडवाईजरी की पूर्ण पालना के लिए जिम्मेदार होंगे तथा कोई भी मजिस्ट्रेट उक्त पर्व पर अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेंगे तथा अवकाश पर नहीं जायेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था आदि के बारे में पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर लोक-शांति एवं कानून व्यवस्था संबंधी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करेंगे। कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालोर होंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!