
जालोर । डिजिटल डेस्क I 10 जनवरी I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर के ब्लॉक चितलवाना (Block Chitalwana of Rajasthan Cooperative Employees Union District Unit Jalore) के चुनाव मंगलवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा चितलवाना (Central Cooperative Bank Branch Chitlwana) के सभागार में चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम एवं चुनाव प्रभारी हनुमानसिंह जाट के देखरेख में हुए। इसमें चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष पद पर करनाराम विश्नोई, उपाध्यक्ष देराजराम चौधरी, महामंत्री दीपक कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष कनीदास संत, के साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर श्रवण कुमार विश्नोई, पताराम मेघवाल, देवाराम माली, सवाईसिंह राजपुत, पीरसिंह राजपुत, तगाराम जाट, हेमाराम विश्नोई का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया के आरंभ में चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा निर्वाचन के विधान की जानकारी दी गई। जिला कार्यकारिणी के जिला महासचिव हनुमानसिंह जाट एवं जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणराम पुरोहित, जिला कार्यकारिणी सदस्य पोकराराम विश्नोई द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामना दी गई।
ज्ञातव्य है कि राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के चुनाव हर 3 वर्ष के अंतराल बाद सम्पन्न कराए जाते हैं। इस दौरान डूंगरी व्यवस्थापक लिखमाराम चौधरी, दुठवा व्यवस्थापक भोमाराम विश्नोई, हाडेचा सहा. व्यवस्थापक उत्तम कुमार, आदि मौजूद थे ।


