Home राज्य जिला कलक्टर ने आलासन में किया पटवार भवन का शिलान्यास

जिला कलक्टर ने आलासन में किया पटवार भवन का शिलान्यास

जालोर 4 अगस्त। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बुधवार को जालोर तहसील के ग्राम आलासन में भामाशाह जयन्तिलाल सुखराज सागरजी संघवी के सहयोग से बनवाये जा रहे पटवार भवन का शिलान्यास किया।
कलक्टर ने वादी बाई पत्नी सुखराज संघवी की स्मृति में आलासन ग्राम पंचायत में पुराने जर्जर भवन का नवनिर्माण किये जाने को लेकर विधिवत रूप से ईंट रखकर शिलान्यास के साथ आसोपालव के पौधे का रोपण भी किया।
इस अवसर पर कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि जालोर जिले में हर क्षेत्र में भामाशाहों द्वारा दिया जाने वाला सहयोग प्रशंसनीय है उन्होंने शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में और अधिक सहयोग दिये जाने की बात कही। वहीं वृष्णि ने भामाशाह परिवार का साफा पहनाकर बहुमान भी किया।
आलासन ग्राम पंचायत की सरपंच प्रियंका मेघवाल व भामाशाह परिवार के सुखराज व जयन्तिलाल संघवी की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। पटवार भवन के शिलान्यास समारोह का संचालन उप सरपंच आवड़दान ने किया।
इस अवसर पर जालोर उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर, तहसीलदार मादाराम मीणा, भू-अभिलेख निरीक्षक हिम्मतराम, पटवारी मदन मेघवाल सहित भामाशाह के परिवारजन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!