Home राज्य जिला कलक्टर ने लेटा कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया

जिला कलक्टर ने लेटा कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया

जालोर 22 अप्रेल। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने लेटा कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों-कार्मिकों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलक्टर ने कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता, खाने-पीने, स्नान, शौचालय, दवाई, चिकित्सा सुविधा, मेडिकल स्टाफ सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारें में अधिकारियों से जानकारी ली तथा मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को ओर अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर व बीसीएमओ डॉ. भजनलाल सहित अन्य अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!