
जालोर 14 दिसम्बर। जिला कलक्टर निशांत जैन ने बुधवार को सायला तहसील कार्यालय व पंचायत समिति कार्यालय, कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सायला तहसील व पंचायत समिति कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन कर रिकॉर्ड की जांच कर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति देख विभिन्न विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तहसीलदार व विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र का विजिट कर क्षेत्र की समस्याओं को जानकर उनका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने पंचायत समिति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत पात्र परिवारों के नाम जोड़े जाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए साथ ही गत निरीक्षणों की पालना रिपोर्ट भिजवाने की बात कही।
उन्होंने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड के उचित संधारण एवं राजस्व के लंबित मामलों के निस्तारण करने के साथ ही नियमित रूप से ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेशन के निर्देश दिए।
इस दौरान सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार कौशल्या जांगिड़ विकास अधिकारी मनमोहन मीणा सहित विभिन्न अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहे।


