Home राज्य नर्मदा नहर परियोजना के तहत आगामी माह के लिए नहरों में जल का वितरण 

नर्मदा नहर परियोजना के तहत आगामी माह के लिए नहरों में जल का वितरण 

File Photo

जालोर 22 नवम्बर। नर्मदा नहर परियोजना के सिंचित क्षेत्र में रबी सीजन 2022-23 में आगामी एक माह के लिए नहरों की नहरों में जल वितरण  निर्धारित बाराबंदी के अनुसार किया जायेगा। नर्मदा नहर परियोजना के अधीक्षण अभियन्ता श्रीफल मीणा ने बताया कि बाराबंकी के अनुसार 23 नवम्बर को प्रातः 6 बजे से 30 नवम्बर को प्रातः 6 बजे तक सांचौर लिफ्ट वितरिका, जैसला वितरिका, वांक वितरिका, बालेरा वितरिका, इसरोल वितरिका व रतौड़ा वितरिका तथा 1 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे से 8 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे तक गांधव वितरिका, भदराई लिफ्ट वितरिका, केरिया वितरिका, माणकी वितरिका, भीमगुड़ा वितरिका व पनोरिया लिफ्ट वितरिका का संचालन किया जायेगा।
इसी प्रकार 8 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे से 15 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे तक रतौड़ा वितरिका, इसरोल वितरिका, बालेरा वितरिका, वांक वितरिका, जैसला वितरिका व सांचौर लिफ्ट वितरिका तथा 16 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे से 23 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे तक पनोरिया लिफ्ट वितरिका, भीमगुडा वितरिका, माणकी वितरिका, केरिया वितरिका, भदराई लिफ्ट वितरिका व गांधव वितरिका का संचालन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आधिक्य जल प्राप्त होने की स्थिति में 23 से 30 नवम्बर तक भदराई लिफ्ट वितरिका, गांधव वितरिका व केरिया वितरिका, 1 से 8 दिसम्बर तक रतौड़ा वितरिका, इसरोल वितरिका व बालेरा वितरिका, 8 से 15 दिसम्बर तक पनोरिया लिफ्ट वितरिका, भदराई लिफ्ट वितरिका व भीमगुडा वितरिका तथा 16 से 23 दिसम्बर तक सांचौर  लिफ्ट वितरिका, जैसला वितरिका व वांक वितरिका का संचालन किया जायेगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!