शिविर में आमजन के कार्यों का हुआ निस्तारण

जालोर 2 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत चितलवाना पंचायत समिति की देवड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई की उपस्थिति में 22 विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा जनहित के विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया गया। शिविर में 5 बंटवाडा, 18 शुद्धिकरण, 10 रेकर्ड दुरूस्तीकरण, 104 म्यूटेशन, 5 पेंशन प्रकरण, 11 नाम सम्मानजनक, 11 पीएम आवास, 132 आवासीय पट्टे, 15 स्वच्छ भारत अभियान, 5 नये विद्युत कनेक्शन, 6 वरिष्ठ नागरिकों के पास, 1 सोसायटी के नये सदस्य, 20 नये जॉब कार्ड, 35 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने सहित विभिन्न विभागों द्वारा शिविर स्थल पर आमजन की अन्य समस्याओं का निस्तारण किया गया। वहीं जिले में चल रहे प्रशासन गांवों के संग व प्रशासन शहरों के संग अभियान में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय द्वारा प्रकाशित सूजस,जनघोषणा पत्र,फ्लैगशिप योजनाओं के पेंप्लेट भी वितरित किये जा रहे है। साथ ही आज मेरा काम हुआ मैं खुश हूं लिखे सेल्फी प्वाइंट भी आमजन पूर्ण उत्साह के साथ तस्वीर खिंचवा रहा है। इस दौरान शिविर प्रभारी ओमप्रकाश, विकास अधिकारी, जगदीश कुमार, तहसीलदार देशलाराम परिहार, देवड़ा सरपंच सहित विभिन्न 22 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनहित के कार्य संपादित किये गये।

error: Content is protected !!