Home राज्य शिविर में आमजन के कार्यों का हुआ निस्तारण

शिविर में आमजन के कार्यों का हुआ निस्तारण

जालोर 9 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत सायला पंचायत समिति की सांगाणा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा जनहित के विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग 16 बंटवाडा, 97 म्यूटेशन व 95 शुद्धिकरण, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 65 आवासीय पट्टे, 28 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति, 16 जन्म अनुज्ञा, 2 मृत्यु अनुज्ञा सहित अन्य 2 कार्य, समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 पालनहार व 27 पेंशन, कृषि विभाग द्वारा 350 बीमा पॉलिसी, 1 फार्म पोण्डव व 1 ड्रिप, सहकारिता विभाग द्वारा 26 किसानों को ऋण वितरण सहित स्वास्थ्य, पशुपालन, आयुर्वेद सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर स्थल पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
इस दौरान सायला उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी लक्ष्मणसिंह सांदू, तहसीलदार कौशल्या जांगिड, नायब तहसीलदार चिमनाराम सहित विभिन्न 22 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!