
जालोर । डिजिटल डेस्क I 10 मई I केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा आहोर व जालोर अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Village Service Cooperative Societies) के बचत खातों और बी.सी खातों से भुगतान प्रणाली में सहकारी समिति अध्यक्ष को सूचित कर नकद भुगतान करने की मांग उठ रही है। समिति अध्यक्षों कि ओर से भेजे गये पत्र में बताया गया हैं कि केन्द्रीय सहकारी बैंक नागौर (Central Cooperative Bank Nagore) के आदेश की तर्ज पर समिति बचत खातों एवं बी.सी खातों में से भुगतान करने से पूर्व अध्यक्ष को सूचना के पश्चात ही शाखा स्तर पर व्यवस्थापक को नकद भुगतान करने की मांग उठाई गई है। उनका कहना हैं कि समिति के चेयरमैन यानि समिति अध्यक्ष को सूचित किये बिना ही व्यवस्थापक समिति के बचत खातों से नकद भुगतान ले रहे है। साथ ही, हाल ही अपेक्स बैंक में पूर्ण आहरण राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये है। जबकि जालोर जिले की भाद्राजून व चांदराई बेल्ट की सहकारी समितियों से जुड़े किसानों का कहना हैं कि ऋण स्वीकृत होने के बाद भी आहरण राशि लेने के लिए समिति के देर सवेर तक चक्कर लगाने पर व्यवस्थापक ऋण राशि का भुगतान करते है।
गौरतलब हैं कि शनिवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक नागौर के प्रबंध निदेशक ने भुगतान प्रणाली से संबंधित एक आदेश जारी किया है। जिसमें बताया हैं कि समितियों के बचत खातों में से भुगतान करने से पूर्व संबंधित समिति के अध्यक्ष को दूरभाष पर सूचित करने के उपरान्त ही व्यवस्थापक को भुगतान करने के निर्देश दिये गये है।


