Home राज्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 सितम्बर को गांधव भाकर सेक्शन, बाड़मेर में एयरक्राफ्ट ऑपरेशन एवं फाइटर विमानों का फ्लाईपास्ट देखेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 सितम्बर को गांधव भाकर सेक्शन, बाड़मेर में एयरक्राफ्ट ऑपरेशन एवं फाइटर विमानों का फ्लाईपास्ट देखेंगे

जालोर 7 सितम्बर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 सितम्बर को गांधव भाकर सेक्शन, बाड़मेर में एयरक्राफ्ट ऑपरेशन एवं फाइटर विमानों का फ्लाईपास्ट देखेंगे। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे अकबर रोड़, नई दिल्ली से रवाना होकर प्रातः 8.50 बजे पालम एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचेंगे। प्रातः 9 बजे पालम एयरपोर्ट, दिल्ली से प्रस्थान कर प्रातः 10.55 बजे गांधव भाकर सेक्शन (एनएच-925 ए), दक्षिण बाड़मेर में पहुंचेंगे वहां प्रातः 11 से दोपहर 12.30 बजे तक एयरक्राफ्ट ऑपरेशन एवं एसयू-30 एमकेआई एण्ड जेगुआर फाइटर विमानों का फ्लाईपास्ट देखेंगे। रक्षा मंत्री 12ः30 बजे वहां से रवाना होकर 1.15 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!