Home राज्य कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान 4 दिसंबर को

कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान 4 दिसंबर को

जालोर 3 दिसंबर। चिकित्सा विभाग द्वारा आमजन को कोविड 19 संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित करने एवं टीकाकरण से वंचित पात्र व्यक्तियों को टीकाकृत करने हेतु दिनांक 04 दिसंबर को कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉं. रमाशंकर भारती ने बताया की टीकाकरण महाअभियान हेतु जिले की प्रत्येक सीएचसी पीएचसी एवं उप स्वा.् केन्द्र को टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। जिले में कुल 492 टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है। बडे गावों में एक से अधिक टीकाकरण केन्द्र बनाये जाने हेतु संबधित अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित किया जा चूका हैं ताकि वंचित लाभार्थियों द्वारा नजदीकी टीकाकरण स्थल पर जाकर आसानी से टीकाकरण करवाया जा सकें। गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बरकरार है एवं वायरस प्रतिदिन नये रूप धारण कर रहा है। हाल ही में इसका नया वेरियंट ओमिक्रोन पाया गया है जो बेहद संक्रामक है ऐसी स्थिति में इससे बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। 4 दिसंबर को  आयोजित टीकाकरण महाअभियान के तहत जिले में प्रथम डॉज एवं द्वितीय डॉज से वंचित लाभार्थियों को टीकाकृत किया जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!