Home राज्य कलेक्ट्रेट में हुई कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआतजिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता को लगा पहला टीका

कलेक्ट्रेट में हुई कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआतजिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता को लगा पहला टीका

राजस्व विभाग के समस्त कार्मिकों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का टीका

जालोर 4 फरवरी। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई। पहला टीका जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता को लगाया गया। वैक्सीनेशन से पहले जिला कलक्टर गुप्ता ने कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। इस दौरान वैक्सीनेशन की प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी किया गया। कलक्टर गुप्ता के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, प्रशिक्षु आई.ए.एस. गिरधर एवं उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। जिला कलक्टर ने टीका लगाने के उपरान्त कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे डरे नहीं। उन्होंने वैक्सीनेशन के दौरान भ्रामक एवं नकारात्मक विषयों को प्रचारित होने से रोकने तथा आमजन के विश्वास को बनाये रखने की बात कही। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ.जी.एस.देवल, पीएमओ डॉ.एस.पी.शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक हेमंत जैन, नर्सिंग स्टाफ जॉली सैमुअल सहित कलेक्ट्रेट और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!