
जालोर । डिजिटल डेस्क I 7 जनवरी I जिले में कार्यरत ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) के पदस्थ पैक्स कर्मियों के संगठन राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ (Rajasthan Cooperative Employees Union) जिला इकाई जालोर के ब्लॉकवार कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया जारी हैं, जिसके क्रम में चितलवाना ब्लॉक के चुनाव पर्यवेक्षक हनुमानसिंह जाट, लक्ष्मणराम पुरोहित की देखरेख में 9 जनवरी को दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा चितलवाना (The Jalore Central Co-Operative Bank Branch Chitalwana) बैंक परिसर में ब्लॉक कार्यकारिणी चितलवाना के चुनाव सम्पन्न होगे ।

गौरतलब हैं कि राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर के आहोर, सायला, जसंवतपुरा, रानीवाड़ा, बागोड़ा ब्लॉक के चुनाव पहले ही पूर्ण हो गए है ।


