Home राज्य सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक बागोड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित

सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक बागोड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित

Cooperative Employees Union Block Bagoda’s new executive announced

जालोर । डिजिटल डेस्क I 11 नवम्बर I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई – जालोर (Rajasthan Cooperative Employees Union District Unit-Jalore) के ब्लॉक बागोड़ा ( सीसीबी शाखा धुम्बड़िया ) की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिला कार्यकारिणी के जिला उप महामंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक डायाराम देवासी के सानिध्य में ब्लॉक की कार्यकारिणी बनी। जिसमें सर्वसम्मति से वेणीदान चारण को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया। साथ ही उपाध्यक्ष रमेश कुमार सोलंकी, महामंत्री भंवरलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष बगदाराम देवासी को बनाया। इस दौरान धनपतदान, हेमंत शर्मा, मुकेश कुमार, नतीफ खां, शंकराराम, रामलाल ने नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। वही, चुनाव पर्यवेक्षक डायाराम देवासी ने बताया कि चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात अध्यक्ष व नवीन कार्यकारिणी को जिम्मेदारी व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!