Home राज्य सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने प्रदान किए NCDC ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने प्रदान किए NCDC ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’

सार 

Jaipur : सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने जयपुर में उत्कृष्ट सहकारी समितियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सहकारिता को सशक्त और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।

विस्तार 

जयपुर, 24 मार्च। जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में सहकारिता की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) द्वारा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सहकारी समितियों को ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया। श्री दक ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता को प्राथमिकता दे रही है, जिसके तहत हाल ही में 9 लाख नए सदस्य जोड़े गए हैं और वर्तमान में क्षेत्र में 120 से अधिक नई पहलें क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने समितियों को आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और क्षेत्रीय उत्पादों के विपणन पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में किशनगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष चेतन चौधरी और एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक सुनील कुमार छापोला सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पुरस्कारों से मिलेगा समितियों को प्रोत्साहन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशनगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री चेतन चौधरी ने कहा कि विगत वर्षों में सहकारी समितियों में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है तथा कृषि जिंसों की समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों का जीवन स्तर सुधर रहा है। एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक सुनील कुमार छापोला ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न श्रेणियों में अच्छा कार्य करने वाली समितियों को प्रत्येक दो वर्ष में राज्य स्तर पर उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। उत्कृष्टता पुरस्कार के अंतर्गत ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं 35 हजार रुपये की राशि एवं श्रेष्ठता पुरस्कार के अंतर्गत ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!