Home राज्य कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात विश्राम गृह व प्याऊ का शुभारम्भ

कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात विश्राम गृह व प्याऊ का शुभारम्भ

जालोर 6 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता व पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने शनिवार को उम्मेदाबाद में भामाशाह द्वारा पुनर्निमित यातायात विश्राम गृह एवं प्याऊ का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। भामाशाह शाह चंपालाल श्रीमती गवरी बाई प्रेमचंदजी एवं प्रतापजी रांका परिवार उम्मेदाबाद (गोल) की तरफ से 1982 से संचालित यातायात विश्रान्ति गृह एवं प्याऊ का पुनर्निर्माण करवाया गया जिसका जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह व महंत आशा भारती द्वारा विधिवत शुभारम्भ कर ग्राम पंचायत उम्मेदाबाद को सुपुर्द किया गया। इस दौरान उक्त कार्य के प्रेरक सुरेन्द्र कुमार इन्द्र सैन यति, उम्मेदाबाद सरपंच आशा देवी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!