Home राज्य मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजफैड से मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजफैड से मांगी रिपोर्ट

सार 

Rajasthan : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हुई खरीद के माल को गोदाम तक पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्टरों का करोड़ों रुपए का भुगतान बकाया. अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने तलब की रिपोर्ट

pngtree report report office invest photo image 515256 e1738150852675
प्रतिकात्मक चित्र

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 29 जनवरी | प्रदेश के कोटा संभाग में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर हुई खरीद के माल को गोदाम तक पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्टरों का करोड़ों का भुगतान बकाया, के चलते ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि ये राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ (Rajfed) से पैसा मांग-मांग कर थक गए हैं. अब बीते कुछ सालों से बेड रेस्ट पर संजय गोयल ने अपनी फर्म के साथ कोटा संभाग में राजफैड की ओर से बकाया राशि के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया । जिसके उपरांत मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेषाधिकारी (RKS) राजकुमार सिंह ने राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ (राजफैड) के प्रबंध निदेशक को एक पत्र भेजकर समर्थन मूल्य खरीद में गेंहू, चना, सरसों के हम्माली व परिवहन कार्य की राशि का भुगतान नहीं किए जाने के संबंध में 10 दिवस में तथ्यात्मक एवं वस्तुस्थिती रिपोर्ट मांगी है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!