Home राज्य मंगलवार को 5 स्थानों पर होगा शिविर का आयोजन

मंगलवार को 5 स्थानों पर होगा शिविर का आयोजन

जालोर 4 अक्टूबर। जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत 5 अक्टूबर, मंगलवार को नोरवा, आसाणा, धानसा, जैरण व केरिया में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि अभियान के तहत 5 अक्टूबर को आहोर पंचायत समिति की नोरवा, सायला पं.स. की आसाणा, भीनमाल पं.स. की धानसा, बागोडा पं.स. की जैरण व चितलवाना पं.स. की केरिया ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होगा जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!