संवेदनशीलता से काम कर आमजन को राहत पहुंचाएं – जिला कलक्टर

जालोर 26 अगस्त। मानसून वर्ष 2021 में जिले में औसत से कम हुई वर्षा के मध्यनजर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए स्थानीय स्तर पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने इस दौरान जिले में पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष हुई बारिश की समीक्षा करते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से जिले में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक प्रबंधन की बात कही। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से तकनीकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण कर पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने सीसीबी के अधिकारियों से कृषि ऋण के बारे में जानकारी लेते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय कुमार वासु, उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ताराचंद कुलदीप, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आर.बी.सिंह सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!