Home राज्य जिला स्थापना समिति में विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण कर किया अनुमोदन

जिला स्थापना समिति में विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण कर किया अनुमोदन

जालोर 10 फरवरी। जिला प्रमुख राजेश राणा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला प्रमुख कक्ष में जिला स्थापना समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण कर अनुमोदन किया गया। बैठक में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थाईकरण व परिवीक्षाकाल समाप्ति प्रकरण, तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 के निदेशालय से प्राप्त सूची के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जारी आदेशों, शिक्षक भर्ती 2018 लेवल प्रथम व द्वितीय के पद पर नवचयनित प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के नियुक्ति व पदस्थापन आदेश, माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों में पदस्थापित प्रारंभिक शिक्षा के कार्मिकों को पुनः प्रारंभिक शिक्षा समायोजन के आदेशों, ब्लॉक स्तर पर नवगठित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से एपीओ कार्मिकों का काउंसलिंग से पदस्थापित आदेश, जिला परिषद कार्मिकों के स्थाईकरण संबंधित प्रकरणों एवं मृतक आश्रित प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर उनका निस्तारण कर सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।  इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा मोहनलाल मेघवाल उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!