Home राज्य अवैध बायोडीजल व मिलावटी डीजल के संग्रहण व बिक्री पर हुई कार्यवाही

अवैध बायोडीजल व मिलावटी डीजल के संग्रहण व बिक्री पर हुई कार्यवाही

रसद विभाग द्वारा जाखड़ी ग्राम में पेट्रोल पम्प को किया गया सीज

जालोर 11 फरवरी। रसद विभाग द्वारा प्राप्त शिकायत पर गुरूवार को जाखड़ी गांव में अवैध बायोडीजल व मिलावटी डीजल के संग्रहण व बिक्री के लिए संचालित हो रहे पेट्रोल पम्प को सीज किया गया।पेट्रोलियम एसोसिएशन रानीवाड़ा की शिकायत पर गुरूवार को जांच कर्ता जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा, प्रवर्तन निरीक्षक रानीवाड़ा व पेट्रोलियम कम्पनी के सेल्स ऑफिसर द्वारा रानीवाड़ा तहसील के जाखड़ी गांव में छोटूसिंह पुत्र डूंगरसिंह द्वारा अवैध बायोडीजल व मिलावटी डीजल के संग्रहण व बिक्री के लिए डिस्पेंसिंग यूनिट पेट्रोल पम्प स्थापित होना पाये जाने पर जांच की कार्यवाही की गई जिसमें डीजल जब्त कर पेट्रोल पम्प सीज कर बंद करवाया गया। कार्यवाही में सैंपल लिये जाकर जांच के लिए एफएसएल को भिजवाये गये हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!