Home राज्य 7 जिलों के 3 हजार 704 गांव अभावग्रस्त घोषित

7 जिलों के 3 हजार 704 गांव अभावग्रस्त घोषित

जयपुर, 26 अक्टूबर। राज्य सरकार ने इस वर्ष मानसून की बारिश में जल जमाव एवं बाढ़ आदि से खरीफ की फसल में खराबा होने के कारण प्रदेश के 7 जिलों के 3 हजार 704 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, खरीफ फसल 2021 (सम्वत् 2078) के लिए विभिन्न जिलों में की गई विशेष गिरदावरी के आधार पर राजस्थान एफेक्टेड एरियाज (सस्पेंशन ऑफ प्रोसिडिंग्स) एक्ट, 1952 के तहत इन गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है।
विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आनन्द कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में बारां जिले में सर्वाधिक 1236 गांव, झालावाड़ में 1177, कोटा में 485, बूंदी में 469, तथा टोंक जिले में 224 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं। धौलपुर और सवाईमाधोपुर जिलों में भी क्रमशः 72 और 41 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!