Home | cooperative | राष्ट्रीय | दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाडी के दक्षिण पूर्व, निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंचा

दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाडी के दक्षिण पूर्व, निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंचा

02 958
File Photo

नई दिल्ली I 19 मई I दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज बंगाल की खाडी के दक्षिण पूर्व, निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून के अगले तीन से चार दिन में बंगाल की खाडी के दक्षिणी भागों, अंडमान सागर और अंडमान तथा निकोबार के कुछ और क्षेत्रों में पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।  पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। असम और मेघालय में अगले दो दिन में कहीं कहीं तेज वर्षा हो सकती है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 से 25 मई तक देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में व्यापक वर्षा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में अगले तीन दिन के दौरान तथा राजस्थान के पश्चिमी हिस्से और मध्यप्रदेश के उत्तरी भागों में कल और परसों लू चलने की संभावना है। छत्तीसगढ और झारखंड में 21 से 23 मई तक लू चल सकती है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!