Home सिरोही प्रभारी सचिव ने बनास बांध का निरीक्षण किया

प्रभारी सचिव ने बनास बांध का निरीक्षण किया

02 1575 e1723124248319
सिरोही, 8 अगस्त। जिले की प्रभारी सचिव श्रीमति पूनम द्वारा जल संसाधन विभाग के अधीन पिण्डवाडा तहसील में स्थित जिले के सबसे बड़े पश्चिम बनास बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पश्चिम बनास बांध के अधीशाषी अभियन्ता राज भंवरायत ने बताया कि यह बांध पश्चिम बनास नदी पर वर्ष 1958 में स्वीकृत हुआ तथा बांध का निर्माण कार्य वर्ष 1963 में पूर्ण हुआ। बांध की कुल भराव क्षमता 1380.00 मि.घ.फु है, जिसमें 100.00 मि.घ.फु डेड स्टोरेज है बांध की कुल उपयोगी भराव क्षमता 1280.00 मि.घ.फु हैं। बांध से 2 मुख्य नहर दायी मुख्य नहर और बायी मुख्य नहर एवं 5 माइनर नहरों द्वारा 3 तहसील पिण्डवाडा, आबूरोड एवं देलदर में 36 गांवों के 7956 हैक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवायी जाती है, जिससे लगभग 9 हजार कृषक लाभान्वित होते है। इस वर्ष मानसून में वर्षा जिले की औसत बारिश से कम हुई हैं जिससे वर्तमान में बांध का गेज 7.60 फिट हैं एवं बांध में 271.79 मि.घ.फु पानी ही उपलब्ध है।
प्रभारी सचिव द्वारा बांध की पाल, नहरों के स्लूज गेटों एवंओवरफ्लो का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित स्टाफ को मानसून में मुस्तैद रहने के निर्देश दिये। मौके पर जिला कलेक्टर शुभम चैधरी, उपखंड अधिकारी आबूपर्वत गौरव रविन्द्र सांलुखे, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता नन्द किशोर भंगा एवं तहसीलदार मोहनलाल उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!