
सिरोही । डिजिटल डेस्क I 4 मार्च I राजस्थान सहकारिता सेवा के उप रजिस्ट्रार (Deputy Registrar of Rajasthan Cooperative Service) कृष्ण कुमार मीणा ने आज शनिवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक, प्रधान कार्यालय में प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार संभाला। श्री मीणा ने सहकारिता विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त शासन सचिव के आदेश की अनुपालना में यह पदभार संभाला । इस अवसर पर श्री मीणा को राजस्थान सहकारिता सेवा के उप रजिस्ट्रार श्री नारायणसिंह ने प्रबंध निदेशक सीसीबी सिरोही के पद का कार्यभार सौंपा।


