Home सिरोही अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया

सहकारिता दिवस पर सिरोही में हुई गोष्ठी

सिरोही 4 जुलाई 2021 । केंद्रीय सहकारी बैंक में शनिवार को 99वां अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह चारण ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘उत्तम पुनर्निर्माण के लिए एक साथ’ है । सिरोही जिले में 68 पैक्स/लेम्प्स कार्यरत है जो ग्रामीण क्षेत्र में कृषि उत्पाद में वृद्धि करने के लिए वित्त पोषण एवं इनपुट के अंतर्गत खाद, बीज, पेस्टिसाइड इत्यादि के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में किसानों एवं ग्रामीण जनता को रुपए डेबिट कार्ड उपलब्ध करवाएं जा रहे है जिनके माध्यम से एक किसान एवं ग्रामीण जनता में उत्तम पुनर्निर्माण के प्रयासरत हैं । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के आयोजन में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक कुमारी दीपिका सोनी, प्रबंधक उमाशंकर दवे, अविनाश अग्रवाल, राजेंद्रसिंह सोलंकी, महेंद्र कुमार रेबारी, मयंक शर्मा, विशाल सिंह शेखावत, हितेश मेहरा, राकेश नागर, रोहित सोनी, हरीश चौधरी उपस्थित रहे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!