Home सिरोही सीसीबी की शाखाओं में पी.एफ खाते नहीं खोलने को लेकर निर्देश जारी

सीसीबी की शाखाओं में पी.एफ खाते नहीं खोलने को लेकर निर्देश जारी

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 17 जुलाई | जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (Lamps) में कार्यरत व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के पी.एफ खाते केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की संचालित शाखा में नहीं खोलने के क्रम में सीसीबी प्रबंध निदेशक की ओर से समस्त शाखा प्रबंधक एवं ऋण पर्यवेक्षक को एक बार फिर पत्र जारी किया गया हैं, हालांकि इससे पूर्व 10 अक्टूबर 2023 को भी इस संबंध में पत्र जारी हुआ था । हाल ही में जारी पत्रानुसार, सीसीबी की शाखाओं में वर्तमान में संचालित सहकारी समिति कार्मिकों के पी.एफ खाते बंद कर, उसकी कार्यवाही बैंक प्रधान कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए है, गौरतलब हैं कि दो साल पहले सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय की ओर से प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समितियां एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां के कर्मचारियों भर्ती, चयन प्रक्रिया एवं सेवानियम-2022 जारी कर, समिति में कार्यरत कर्मचारियों से नियमानुसार भविष्य निधि अंशदान काटा जाकर भविष्य निधि आयुक्त के यहां संबंधित समिति द्वारा जमा कराने का नियम लागू किया था ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!