Home सिरोही आमसभा आयोजित : आमथला वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित

आमसभा आयोजित : आमथला वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित

Annual general meeting of Aamthala Large Agricultural Multipurpose Cooperative Society organized

सिरोही । डिजिटल डेस्क I 29 मार्च I जिले की आमथला वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा बुधवार को समिति अध्यक्ष भुपतसिंह की अध्यक्षता में समिति परिसर में आयोजित की गई। जिसमें समिति अध्यक्ष ने समिति के वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन किया। समिति व्यवस्थापक सुरज कुमार बंजारा ने बताया कि बैठक में गत आमसभा की पृष्टि, वर्ष 2021-22 के लेखों की पुष्टि, 2021 वर्ष व 2022 वर्ष का अनुमानित बजट व बजट की स्वीकृति पर चर्चा की गई। जिला सहकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश आर्य ने कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की योजनाओं सहित खाद-बीज, मिनी बैंक में बचत जमा पर विचार व्यक्त किए। सांतपुर लैम्पस व्यवस्थापक ने पशुआहार के बारे में विभिन्न सुझाव देकर चर्चा की। इस दौरान समिति डुगरसिंह राव, बालाराम भील, गणेशसिंह राव, भंवरलाल पुरोहित, तेजाराम प्रजापत, मोहनसिंह आवली, उम्मेदसिंह राव, प्रभुराम ग्रासिया, रविन्द्रसिंह गोयल, समिति सहायक व्यवस्थापक नरेन्द्रसिंह राव आदि सदस्य मौजूद थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!