Home सिरोही सिरोही सीसीबी की 67वीं साधारण सभा संपन्न

सिरोही सीसीबी की 67वीं साधारण सभा संपन्न

सार

Sirohi News : सीसीबी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 74.73 लाख का लाभ अर्जित करने के साथ ही वित्तीय वर्ष में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 254 करोड़ का अल्पकालीन फसली ऋण कराया उपलब्ध

दी सिरोही सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं साधारण सभा

विस्तार

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 23 अगस्त | दी सिरोही सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (Sirohi CCB) की 67वीं साधारण सभा शुक्रवार को बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर श्रीमति शुभम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । साधारण सभा के दौरान बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर श्रीमति शुभम चौधरी ने बैंक के हिस्साधारक सदस्यों को संबोधित करते हुए बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित उपलब्धियों का वर्णन कर बैंक की प्रगति से अवगत कराया ।

जिसके पश्चात बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर की अनुमति से सीसीबी प्रबंध निदेशक (M.D.) पूनाराम चोयल ने एजेंडा वार सदन की कार्यवाही प्रस्तुत करते हुए कहा कि बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 254 करोड़ 48 लाख का अल्पकालीन फसली ऋण (ST Crop Loan) वितरण किया गया, साथ ही, बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 74.73 लाख का लाभ अर्जित किया गया, इस दौरान हिस्साधारक सदस्यों द्वारा बैंक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बैंक से संबंद्ध ग्राम सेवा सहकारी समितियों, क्रय विक्रय सहकारी समिति सहित अन्य सहकारी समितियां के विकास पर चर्चा की गई।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!