Home | cooperative | राज्य | महिला सशक्तिकरण की दिशा में सिलाई प्रशिक्षण अनुकरणीय-पुखराज पाराशर

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सिलाई प्रशिक्षण अनुकरणीय-पुखराज पाराशर

download 74 300x199
जालोर 27 जून। जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षण देना अनुकरणीय है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाएं एवं बालिकाएं आर्थिक एवं सामिजक दृष्टि से सबल बनती हैं।
समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर जिला प्रशासन, पुलिस एवं मनस्वां संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में स्कूटी सिखाओ, अंग्रेजी सिखाओ एवं सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
समारोह के प्रारंभ में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, ओबीसी वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा, जिला कलक्टर निशांत जैन व जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया ने स्वागत उद्बोधन में सिलाई प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि इस प्रकार के महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकार के कार्य में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जायेगा। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि महिलाएं एवं बालिकाएं जीवन में प्रशिक्षण से मिले कौशल का उपयोग कर आर्थिक रूप से सम्पन्न बने।
अतिथियों ने प्रशिक्षण लेने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए वही सिलाई प्रशिक्षण, स्कूटी सिखाओ प्रशिक्षण एवं अंग्रेजी सिखाओ प्रशिक्षण में सहयोग करने वाले भामशाहों रमेश जैन, नेमीचंद जैन, लक्ष्मण पटेल, लक्ष्मी मीणा व चिरंजीलाल दवे एवं प्रशिक्षक वशिष्ठ परमार व उर्मिला का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुभाषचन्द्र मणि सहित गणमान्य नागरिक एवं प्रशिक्षणार्थी महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!