Home | cooperative | बाड़मेर | अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सार 

Barmer : सीसीबी प्रधान कार्यालय में आयोजित सहकार संगोष्ठी के दौरान “सहकारिता में सहकार”, “सहकार से समृद्धि” अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

02 454646
सीसीबी प्रधान कार्यालय में आयोजित सहकार संगोष्ठी (Mkm News Rajasthan)

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 5 जुलाई | सहकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस और सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में चलाए जा रहे “वृहद पौधरोपण अभियान” के तहत आज बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक (BCCB) के प्रधान कार्यालय से लेकर ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में पौधारोपण किया गया । साथ ही, सीसीबी प्रधान कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस और सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष में “एक सहकार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया । जिसमें जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियां (Pacs) में व्यवसाय विविधीकरण यथा पीडीएस, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान समृद्धि केंद्र इत्यादि पर फोकस करने की जरूरत बताते हुए सीसीबी अधिशासी अधिकारी (E.O.) हरिराम पूनिया ने कहा कि इन व्यवसाय विविधीकरण से ग्राम सेवा सहकारी समितियों की आय में वृद्धि होगी और समितियों की आर्थिक स्थिती में इजाफा होगा ।

WhatsApp Image 2025 07 05 at 19.35.49 f1c7da4c
सीसीबी प्रधान कार्यालय परिसर में पौधारोपण करते सीसीबी अधिकारी एवं कार्मिक (Mkm News Rajasthan)

वही वरिष्ठ प्रबंधक जगदीश चंद्र, राजेश सिंह, चेनाराम, मूलाराम आदि ने भी अपने विचार संगोष्ठी में व्यक्त किए। इस दौरान सीसीबी कर्मचारियों, अधिकारियों सहित ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापकों एवं कृषकों द्वारा भाग लिया गया । इसके अलावा, सीसीबी की पादरू शाखा में प्रबंध निदेशक (M.D.) वासुदेव पालीवाल द्वारा पौधारोपण किया गया ।

WhatsApp Image 2025 07 05 at 19.35.47 a0f7bc6b e1751728996234
सीसीबी शाखा गुड़ामालानी परिसर में पौधारोपण करते सहायक अधिषासी अधिकारी दजाराम चौधरी एवं समिति व्यवस्थापक गण (Mkm News Rajasthan)

इसी तरह सीसीबी गुड़ामालानी, गिड़ा, बालोतरा, चौहटन, सेड़वा, नोखड़ा, सिणधरी शाखा सहित धौरीमन्ना ग्राम सेवा सहकारी समिति में प्रबंधक भंवरलाल विश्नोई ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया हैं ।

विभिन्न योजना की प्रदान की जानकारी

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस और केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष में मंत्रालय द्वारा मनाया जा रहे सप्ताह के अंतर्गत आज अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सीसीबी प्रधान कार्यालय में आयोजित सहकार संगोष्ठी के दौरान बैंक के मुख्य प्रबंधक अमराराम पटेल ने सहकारिता में सहकार, सहकार से समृद्धि अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।

02 454757
धौरीमन्ना ग्राम सेवा सहकारी समिति में पौधारोपण करते शाखा प्रबंधक भंवरलाल विश्नोई एवं ऋण पर्यवेक्षक भागीरथराम विश्नोई (Mkm News Rajasthan)

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!