Home | cooperative | जयपुर | सहकार उपहार दीपोत्सव मेला-2024 सम्पन्न, 1.50 करोड़ से ज्यादा के पटाखों की हुई बिक्री

सहकार उपहार दीपोत्सव मेला-2024 सम्पन्न, 1.50 करोड़ से ज्यादा के पटाखों की हुई बिक्री

सार

Jaipur : जयपुरवासियों ने की रिकॉर्ड 6 करोड़ से ज्यादा की खरीददारी, एमएमटीसी के सोने एवं चांदी के सिक्कों की जमकर हुई खरीददारी

विस्तार

02 1635 e1725975000655
कॉनफैड प्रशासक मंजू राजपाल
जयपुर, 04 नवम्बर। जयपुरवासियों ने सहकार उपहार दीपोत्सव मेला-2024 में 6 करोड़ रुपये से अधिक की खरीददारी कर रिकार्ड बनाया है। कॉनफैड द्वारा उपभोक्ताओं को एमएमटीसी-पैम्प के शुद्ध सोने एवं चांदी के सिक्के एवं पटाखों के साथ अन्य आवश्यक त्यौहारी वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिये भवानी सिंह रोड स्थित नवजीवन सहकारी बाजार सहित वैशाली नगर स्थित उपहार केन्द्र पर विशेष व्यवस्था की थी। यह जानकारी कॉनफैड के प्रशासक एवं सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने सोमवार को दी।
02 1748 e1729652380350
File Photo
कॉनफैड के प्रशासक एवं सहकारी समितियों की रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने बताया कि दीपावली के अवसर पर कॉनफैड द्वारा नवजीवन उपहार केन्द्र पर एमएमटीसी-पैम्प द्वारा निर्मित शुद्ध सोने एवं चांदी के सिक्कों की लगभग 3 करोड़ की बिक्री हुई। दीपोत्सव मेले का आयोजन 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किया गया। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव मेले में शिवाकाशी के कोक ब्रांड के पटाखे 50 से 65 प्रतिशत तक कम दामों पर जयपुरवासियों को उपलब्ध कराये गए। मेले में जयपुरवासियों द्वारा 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद की गई। श्रीमती राजपाल ने बताया कि मेले में एक ही प्लेटफॉर्म पर पटाखे, एमएसटीसी-पैम्प के सोने-चांदी के सिक्के एवं अन्य आवश्यक त्यौहारी वस्तुएं होलसेल दरों पर उपलब्ध कराई गई। एमएमटीसी के चांदी के 10 ग्राम से 1 किलो तक एवं सोने के 1 से 100 ग्राम तक के सिक्के उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
रजिस्ट्रार ने बताया कि दीपोत्सव मेला में 1.50 करोड़ से अधिक की दैनिक आवश्यकता की ग्रोसरी के उत्पाद, गिफ्ट पैक, ड्राई फ्रुट्स, सजावटी सामान आदि की बिक्री की गई। इस बार दीपोत्सव मेला में पहली बार राजीविका की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादों के विक्रय के लिये प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया ताकि उनके हुनर को पहचान मिल सके। उन्होंने बताया कि कॉनफैड़ द्वारा पिछले दिनों एक ‘‘ग्रीन इनीशियेटिव’’ के तहत सहकार भवन स्थित ग्रोसरी स्टोर पर हरी सब्जियों एवं फलों की व्यवस्था की गई है, जिसका रिस्पोंस बहुत अच्छा मिल रहा है। अभी सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को मीठे पानी की सब्जियां और फल उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिसका शीघ्र ही विस्तार किये जाने की योजना है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!