Home | cooperative | पाली | ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा 7 व 8 जनवरी को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा 7 व 8 जनवरी को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे

AtKc4LSy 400x400 300x300
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा – फाइल फोटो

पाली, 06 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा 7 व 8 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पंचायत राज मंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करने के अलावा विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा 7 जनवरी को प्रातः 7 बजे जयपुर से रवाना होकर प्रातः 11 बजे पाली पहुंचेगे। वे प्रातः 11 से 12 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। मंत्री मीणा दोपहर एक बजे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों, विकास अधिकारियों व सहायक अभियंताओं की समीक्षा बैठक लेंगे। इसी स्थान पर दोपहर 2 बजे वे जनप्रतिनिधियों, विधायकों, प्रधानों व जिला प्रमुख के साथ विभिन्न योजनाओं में हासिल प्रगति पर चर्चा करेंगे। मंत्री मीणा का शाम 4ः30 बजे क्वालिटी कंट्रोल लैब्स एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ग्रामीण विकास मंत्री मीणा 8 जनवरी को सवेरे 9 बजे मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के जाणुंदा ग्राम में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!