Home | cooperative | जयपुर | विजेन्द्र कुमार शर्मा को RMCSEU ने दी बड़ी जिम्मेदारी, संघ में रही सक्रिय भूमिका

विजेन्द्र कुमार शर्मा को RMCSEU ने दी बड़ी जिम्मेदारी, संघ में रही सक्रिय भूमिका

सार

Jaipur : राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर (RMCSEU) की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजेन्द्र कुमार शर्मा को किया नियुक्त

02 1781
विजेन्द्र कुमार शर्मा एवं हेमंत कुमार व्यास

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 8 दिसम्बर | प्रदेश के दौसा जिले से आने वाले पैक्स व्यवस्थापक विजेन्द्र कुमार शर्मा को राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर (RMCSEU) की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया हैं । यह घोषणा राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत, महासचिव महिपालसिंह दवेला एवं महामंत्री देवेन्द्र कुमार सैदावत द्वारा 8 दिसंबर को की गई, जिसमें विजेन्द्र कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ-साथ यूनियन में प्रदेश मीडिया प्रभारी पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसके साथ ही डूंगरपुर से आने वाले पैक्स व्यवस्थापक हेमंत कुमार व्यास को प्रदेश प्रवक्ता के साथ-साथ प्रदेश संयोजक का पद का दायित्व दिया गया है।

संघ से रहा है दीर्घकालिक जुड़ाव

विजेन्द्र कुमार शर्मा का राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के साथ दीर्घकालिक जुड़ाव रहा है । राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ से दौसा जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं. इसके बाद अब शर्मा राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभाएंगे ।

प्रत्येक कार्य में भी सक्रिय

यह पहली बार नहीं है जब पैक्स कर्मचारियों के यूनियन में इनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले उन्हें पैक्स कर्मचारियों के प्रदेश स्तरीय संगठन राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की ओर से प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है. जहां उन्होंने अपने नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल से पैक्स कर्मियों की मांगों के निराकरण में निरंतर सक्रियता दिखाई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!