Home | cooperative | जयपुर | 15 वीं राजस्‍थान विधानसभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक 14 जुलाई को

15 वीं राजस्‍थान विधानसभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक 14 जुलाई को

Rajasthan Vidhansabha.jpeg
File Photo

जयपुर, 05 जुलाई। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 15 वीं राजस्‍थान विधान सभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक दिनांक 14 जुलाई को प्रात: 11:00 बजे बुलाई है। इस संबंध में राजस्‍थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा राजस्‍थान राजपत्र में 05 जुलाई को अधिसूचना प्रकाशित करवाई गई।
उल्‍लेखनीय है कि 15 वीं राजस्‍थान विधान सभा के अष्‍टम सत्र की बैठक 21 मार्च को सांय 06:00 बज कर 43 मिनट पर अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित की गई थी। पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा का आठवां सत्र 23 जनवरी से प्रारम्‍भ हुआ था।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!