Home | राज्य | राशन कार्ड से आधार सीडिंग नहीं होने पर नहीं मिलेगा अप्रेल माह का राशन

राशन कार्ड से आधार सीडिंग नहीं होने पर नहीं मिलेगा अप्रेल माह का राशन

बाड़मेर, 16 मार्च। राशन कार्ड से आधार कार्ड 31 मार्च तक सीडिंग नहीं करवाने वालों को अप्रेल माह में वितरित किया जाने वाला राशन का वितरण नहीं किया जाएगा।जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में राशन कार्ड से आधार कार्ड सीडिंग 31 मार्च 2020 तक किया जाना आवश्यक है, इसके उपरान्त सीडिंग नहीं करवाने वालों को अप्रेल माह के राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होनें बताया कि अब तक जिले में 132644 राशनकार्डो का आधार से सीडिंग कार्य बकाया है। उन्होनें आमजन से अपील की है कि वे 31 मार्च 2020 से पूर्व राशनकार्ड से आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करवा लें, ताकि अप्रेल माह के राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!