Home | cooperative | जयपुर | राजफैड की क्रेडिट लिमिट 2 हजार करोड़ रूपये बढ़ेगी

राजफैड की क्रेडिट लिमिट 2 हजार करोड़ रूपये बढ़ेगी

63309 Image e54bf588 7dbb 4d1c b6eb ad3b72f8fc67 300x135
राजफैड सभागार में राजफैड एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एमओयू संपन्न हुआ

जयपुर, 05 जुलाई। प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं प्रशासक राजफैड श्रीमती श्रेया गुहा की उपस्थिति में मंगलवार को यहां राजफैड सभागार में राजफैड एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एमओयू संपन्न हुआ। एमओयू पर राजफैड की ओर से वित्तीय सलाहकार श्री उषस्पति त्रिपाठी एवं पीएनबी की ओर से मुख्य प्रबंधक श्री निखिल ने हस्ताक्षर किए। राजफैड की प्रबंध निदेशक श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने बताया कि राजफैड ने अपने व्यवसाय में विविधता लाने, समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद का त्वरित भुगतान करने सहित अन्य गतिविधियों के लिए पीएनबी के साथ एमओयू किया है।  इस एमओयू के माध्यम से पीएनबी राजफैड को 2 हजार करोड़ रूपये की क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजफैड श्री विद्याधर गोदारा, श्री अमित शर्मा, पीएनबी के जोनल मैनेजर श्री आरके वाजपेयी, उप जोनल मैनेजर श्री एन.आर. बंजारा सहित राजफैड एवं पीएनबी के अधिकारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!