Home | cooperative | जयपुर | राजस्थान सहकारिता सेवा : कृष्ण कुमार मीणा को सीसीबी सिरोही एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार

राजस्थान सहकारिता सेवा : कृष्ण कुमार मीणा को सीसीबी सिरोही एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार

02 845 e1676380698613
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 1 मार्च I सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह ने अलग-अलग आदेश जारी कर राजस्थान सहकारिता सेवा के एक अधिकारी को आदेशों की प्रतिक्षा में तथा एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया है।
सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेशानुसार, केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार मीणा को अपने पद के कार्य के साथ-साथ केन्द्रीय सहकारी बैंक सिरोही प्रबंध निदेशक के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार अग्रीम आदेशों तक वही, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां डूंगरपूर विष्णु प्रसाद मीणा को तुंरत प्रभाव से अग्रीम आदेशों तक आदेशों की प्रतीक्षा में रखा है। साथ ही, विष्णु प्रसाद मीणा को अपनी उपस्थिती रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, प्रधान कार्यालय जयपुर में देने के आदेश जारी किए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!