Home | cooperative | राज्य | राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की मीटिंग रविवार को

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की मीटिंग रविवार को

co oprative society 300x194
Demo Pic

जालोर । डिजिटल डेस्क । 14 जून ।  राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई – जालोर के जिला कार्यकारिणी की बैठक 19 जून को नेहरु बालोद्यान जालोर में आयोजित होगी। जिला इकाई के महामंत्री हनुमानसिंह जाट ने बताया कि 19 जून को जिला इकाई के जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मीटिंग में जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रबंध निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक को दिये गये ज्ञापनो पर विस्तृत चर्चा के पश्चात शाखाओं द्वारा समितियों के ऋण खाते में विधि विरुद्ध लगाए गए एरियर ब्याज, वर्ष 2014-15 से 2018 तक फसल बीमा योजना सर्विस चार्जेज, जिला इकाई संगठन के पिछले समय से बकाया चंदे पर विस्तृत चर्चा जिला कार्यकारिणी की कार्यसमिति बैठक में होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!