Home | cooperative | जयपुर | 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों का शीघ्र मास्टर प्लान तैयार करें- मुख्य सचिव

10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों का शीघ्र मास्टर प्लान तैयार करें- मुख्य सचिव

नगर नियोजन और राजस्व विभाग के साथ मिलकर पंचायती राज विभाग बनाएं मास्टर प्लान

जयपुर, 12 मई। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने सचिवलाय में गांवों के मास्टर प्लान को लेकर पंचायती राज विभाग की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने  निर्देश दिए कि पंचायती राज विभाग राजस्व विभाग के साथ जमीन संबधी मामले और नगर नियोजन विभाग से साथ नियोजन संबंधी तकनीकी मामलों में समन्वय  कर प्रथम चरण में 10 हजार से अधिक आबादी वाले 120 गांवो के लिए शीघ्र मास्टर प्लान तैयार करें। बैठक में  पंचायती राज विभाग की शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल ने बताया कि  उक्त गांवों में आगामी 30 वर्ष की अवश्यकता के  आधार पर कल्याणकारी योजनाओं पूरा करने के लिए  सुनियोजित विकास हेतु स्थान व भूमि चिह्वित की जाएगी।  प्रदेश में करीब 45 हजार राजस्व गांव हैं।मास्टर प्लान में हर गांव में मौजूद नदी, नाले, पहाड़, तालाब और आबादी क्षेतर्् को चिह्वित कर गांव का नक्शा तैयार किया जाएगा। इस नक्शे में गांव में मौजूद सुविधाओं जैसे अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक केंद्र, पशु कल्याण केंद्र, कब्रिस्तान, श्मशान, बस अड्डा, बाजार,तथा मंडी आदि को भी चिह्वित किया जाएगा। बैठक में वीसी के माध्यम से प्रमुख शासन सचिव राजस्व श्री आनंद कुमार, विशिष्ट शासन सचिव  वित्त श्री नरेश ठकराल, सैटलमेंट आयुक्त महेन्द्र पारेख, मुख्य नगर नियोजक श्री आर के विजयवर्गीय,  निदेशक, पंचायती राज, डॉ घनश्याम और अधीक्षण अभियंता श्री मुकेश माहेश्वरी भी मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!