Home | cooperative | पाली | समर्थन मूल्य पर दलहन, तिलहन, गेहूं की खरीद के लिए पाली जिले में आठ स्थानों पर खरीद केन्द्र स्थापित

समर्थन मूल्य पर दलहन, तिलहन, गेहूं की खरीद के लिए पाली जिले में आठ स्थानों पर खरीद केन्द्र स्थापित

पाली, 18 मार्च। रबी विपणन वर्ष 2021-22 में सुचारू रूप से समर्थन मूल्य पर दलहन, तिलहन, गेहूं की खरीद के लिए पाली जिले में आठ स्थानों पर क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से खरीद केन्द्र स्थापित किए गए है। जिले में इन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर दलहन, तिलहन व गेहूं की खरीद एक अप्रैल से आरंभ की जाएगी। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि पाली जिले में दलहन, तिलहन, गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए सुमेरपुर, सोजत रोड, रायपुर एवं मारवाड़ जंक्शन, पाली, रानी, जैतारण व बाली में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए है। इनके अलावा सुमेरपुर के साण्डेराव, सोजत रोड के अटपडा व चौपडा, रायपुर के कुशालपुरा व बाबरा तथा रानी के बुसी गांव में खरीद उप केन्द्र स्थापित किए गए है। उन्होंने क्रय एजेंसियों को समयबद्ध एवं नियमित सही भुगतान के लिए प्रक्रिया सुचारू रूप से सुनिश्चित करने तथा क्रय केन्द्रों एवं उनसे जुड़े गोदामों की मैपिंग सुनिश्चित कर आवागमन योजना तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि किसानों को गिरदावरी, जमाबंदी, गिरदावरी प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र के लिए भी खरीद केन्द्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। समर्थन मूल्य पर दलहन, तिलहन, गेहूं की खरीद के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग से खाद्यान के उठाव के लिए पीक समय में होमगार्ड के साथ यातायात पुलिस के कान्सटेबल खरीद केन्द्रों पर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दलहन, तिलहन, गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए स्थापित किए गए केन्द्रों पर कोरोना महामारी के संबंध में राज्य सरकार की और से जारी गाईडलाईन के अनुरूप खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!