Home | cooperative | राज्य | कृषि विज्ञान केंद्र केशवना में वर्चुअल माध्यम से पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र केशवना में वर्चुअल माध्यम से पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन

02 689 300x147

जालोर 17 अक्टूबर। कृषि विज्ञान केंद्र केशवना में 17 अक्टूबर को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम “पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022“ का वर्चुअल माध्यम से लाइव टेलीकास्ट किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आई. एस. नरुका ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जोगेश्वर गर्ग रहे साथ ही मंडल रेल उपभोगकर्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य भवानी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ० विकास कुमार एवं  कार्यक्रम का सं्चालन मौसम वैज्ञानिक आनंद शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में अवगत कराया साथ ही सरकार के किसानो के प्रति प्रयासों जैसे नैनो यूरिया, एफपीओ आदि के बारे में बताते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया। भवानी सिंह ने भी किसानो को खेती में कम उर्वरक एवं कृषि में नवीन समृद्ध तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया।
पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का सीधा प्रसारण एवं प्रधानमंत्री का संबोधन केंद्र में ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 16 हजार करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की गयी साथ ही उन्होंने कृषि सम्बन्धी अनेक जानकारियाँ साझा की। उन्होंने “भारत यूरिया बैग्स” को लॉन्च किया जो “भारत“ ब्रांड के विक्रय किये जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में वैज्ञानिक कृषक संवाद का भी आयोजन किया गया जिसमे डॉ दिलीप कुमार ने एफपीओ बनाने उससे सम्बंधित सभी मार्केटिंग गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ० पवन पारीक ने बागवानी में उचित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी साथ ही वैज्ञानिक बिरम सिंह गुर्जर द्वारा किसानो की खेती से सम्बंधित समस्याओ को सुलझाया।
कार्यक्रम के समापन में आनंद शर्मा ने सबका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में लगभग 150 किसानों ने भाग लिया।
गौरतलब है की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसमें छोटे और सीमान्त किसानों को 6 हज़ार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!