Home पाली बीजापुर ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव में महेन्द्रसिंह राणावत निर्विरोध अध्यक्ष बने

बीजापुर ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव में महेन्द्रसिंह राणावत निर्विरोध अध्यक्ष बने

पाली । डिजिटल डेस्क I 19 सितम्बर I जिले के बाली पंचायत समिति की बीजापुर ग्राम सेवा सहकारी समिति में द्वितीय चरण के अंतर्गत 11 सदस्यों का संचालक मंडल निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात सोमवार को अध्यक्ष पद पर महेन्द्रसिंह राणावत व उपाध्यक्ष पद पर श्रीमति सुशिला कंवर राठौड़ निर्विरोध निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी जुगाराम द्वारा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व संचालक मण्डल सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए ।

इस दौरान बीजापुर सहकारी समिति के व्यवस्थापक सुरेश कुमार दहिया, मांगसिंह सहायक कर्मचारी, योगेन्द्रसिंह राणावत, उपसरपंच भोपसिंह, वार्डपंच भगाराम, नेरन्द्रसिंह, पुखराज ज्याणी, भैराराम देवासी, हनुमानसिंह राव, शिवलाल प्रजापत, मदनसिंह, जब्बरसिंह, हनवतसिंह सहित कई ग्रामीण लोग मौजूद थे।

यह हुए निर्विरोध निर्वाचित..

ग्राम सेवा सहकारी समिति संचालन मंडल के अध्यक्ष पद पर महेन्द्रसिंह राणावत व उपाध्यक्ष पद पर श्रीमति सुशिला कंवर राठौड़ व सदस्य पद के लिए मगाराम, नगाराम, टिकमाराम, लालसिंह, प्रदीपराव, धर्मसिंह, भीमाराम एवं सुशिला कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!